फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय एनएसएस शिविर में विधायक ने किया पौधारोपण

विज्ञापन
फोटो नंबर-03विधायक ओमप्रकाश यादव के साथ सड़क सुरक्षा की शपथ लेते स्वयं सेवक। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
नारनौल। कुलताजपुर रोड स्थित डीएवी स्कूल में जिलास्तरीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन शनिवार को विधायक ओम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य राजेश कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक द्वारा स्वयंसेवकों के साथ स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ हुई।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, नशे में वाहन चलाना व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं।
उन्होंने बताया कि देश में हर तीन मिनट में सड़क दुर्घटना के कारण एक व्यक्ति की मौत होती है तथा 90 प्रतिशत मौतें सिर में चोट लगने से होती हैं। उन्होंने युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एनएसएस जिला समन्वयक चरण सिंह ने शिविर की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्राचार्य राजेश कुमार ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें