फोटो संख्या:74- श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में गायों की सेवा करते गोसेवक--संवाद
कनीना। हिन्दू धर्म में गोदान का विशेष महत्व है। कहा जाता है मृत्यु के बाद वैतरणी पार करने के लिए गोदान की आवश्यकता होती है लेकिन गोपालन के लिए लोग कम ही आगे आते हैं।
श्रीकृष्ण गोशाला कनीना की प्रबंधन कमेटी ने अब जीते जी गोपालन की अनूठी पहल पेश की है। इसके तहत अब कोई भी महज 5100 रुपये सहयोग राशि देकर एक वर्ष के लिए एक गाय को गोद ले सकता है।
गोशाला की प्रबंधन समिति की ओर से 5100 रुपये की राशि को गोवंश की देखरेख पर खर्च किया जाएगा। गोशाला प्रधान भगत सिंह ने बताया कि श्री कृष्ण गोशाला की ओर से यह पहल शुरू की गई है। लोग भी गोशाला की गायों को गोद लेने के लिए आगे आ रहे हैं।
इस पहल से गोशालाओं में गोवंश की देखरेख में बड़ा सुधार होगा। साथ ही गोवंश के प्रति लोगों का प्रेम भी बढ़ेगा। इस सहयोग राशि का प्रयोग गोवंश की देखभाल के लिए किया जाएगा। गोशालाओं में गोवंश की देखरेख के लिए व्यवस्थाओं में सुधार होगा। इससे गोवंश की देखभाल में प्रबंधन समितियों को मदद मिलेगी।
फोटो संख्या:74- श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में गायों की सेवा करते गोसेवक--संवाद