फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सैन चौक पर विधायक के उद्घाटन शिलापट्ट को शरारती तत्वों ने तोड़ा

विज्ञापन
फोटो नंबर-20सैन चौक पर शरारती तत्वों द्वारा तोड़ा गया उद्घाटन शिलापट्‌ट। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सैन चौक पर भाजपा विधायक ओमप्रकाश यादव द्वारा सीवरेज चैंबर के उद्घाटन के लिए लगवाए गए शिलापट्ट को बुधवार रात कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। करीब पांच साल पहले लगाए गए इस शिलापट्ट को तोड़े जाने की घटना रात लगभग साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद विधायक समर्थकों और स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिलापट्ट तोड़ने की पूरी घटना चौक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में रात करीब साढ़े 10 बजे तीन से चार युवक शिलापट्ट को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विधायक ओमप्रकाश यादव के निजी सचिव गजेंद्र यादव ने घटना की निंदा करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन:
सैन चौक पर उद्घाटन शिलापट्ट तोड़े जाने की घटना का पता लगने के बाद मैंने जेई के साथ जाकर जांच की है। इसे लेकर नगर परिषद की ओर से पुलिस में शिकायत देकर मामले की जांच करवाई जाएगी।-जोगेंद्र सिंह कालीरामण। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें