गांव बवाना में माइनर का निर्माण कार्य शुरू होने पर हवन करते ग्रामीण
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। बवाना माइनर का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने माइनर के पास स्थित हनुमान मंदिर में हवन किया। इसमें मुख्य यजमान रामचंद्र कौशिक, विद्या देवी, रामावतार, सोमवती थी। इसके उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।
ग्रामीणों ने कहा कि 40 वर्ष से सूखी पड़ी माइनर में अब पानी आने की आस जगी है। ग्रामीणों ने इसके लिए 14 दिन धरना दिया है। जिसके बाद विभाग की नींद खुली और माइनर का निर्माण कार्य शुरू किया गया। अक्षय मालडा ने बताया सितंबर 2019 में इस माइनर के लिए विभाग ने 2.50 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया था। गांव के लोग माइनर निर्माण के लिए पिछले दो साल से संघर्ष कर रहे थे। मंगलवार को पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, अधीक्षक अभियंता सुरेश यादव धरना स्थल पर पहुंचे थे। माइनर के निर्माण का काम शुरू हो गया है। इस माइनर का निर्माण कार्य पूरा होने से सात गांवों को फायदा मिलेगा। माइनर में पानी आने पर सबसे पहले सूखे जोहड़ को भरा जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि अधीक्षक अभियंता सुरेश यादव ने नवंबर 2020 तक टेल तक पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने इस आंदोलन में सहयोग करने के लिए सभी क्षेत्रवासियों, मीडिया का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, सुल्तान सिंह, दयाराम आर्य, रामोतार नंबरदार, देवदत्त, राजेंद्र यादव, श्रीराम, मनीष जोशी, रामचंद्र कौशिक, ओमप्रकाश, दलीप, पप्पू शर्मा, अभय सिंह, कैलाश, अनिल पंच मौजूद रहे।