फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का अस्पताल में औचक निरीक्षक, दो कर्मचारियों को सस्पेंड करने के लिए विज से की बात

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में हाजिरी रजिस्टर चैक करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने सोमवार को नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को सस्पेंड करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बात की। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर को जांचने के बाद गैरहाजिर कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बता दें कि मंत्री ओमप्रकाश यादव सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर अचानक नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर को चेक किया। इसमें सिविल सर्जन ऑफिस से विरेंद्र असिस्टेंट, प्रमोद कुमार स्टेटिकल असिस्टेंट, ममता क्लर्क, सुशीला क्लर्क, अजय क्लर्क, संजीव क्लर्क, सुधीर क्लर्क व रणवीर एमपीएचडब्ल्यू, डीएफडब्ल्यूओ कार्यालय के अविनाश शर्मा, मेडिकल सुपरिटेडेंट कार्यालय से एएसएमआर डॉ. हर्ष चौहान, एमओ डॉ. सुरेश मित्तल, एमओ डॉ. पवन कुमार, एमओ डॉ. वैभव यादव, एमओ डॉ. प्रमोद, पीपी सेंटर से भतेरी देवी एमपीएचडब्ल्यू, चम्पा देवी एमपीएचडब्ल्यू व स्टाफ नर्स एनएचएम सपना कुमारी गैर हाजिर मिले। इन सभी गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ मंत्री ने सीएमओ को विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री मरीजों की लगी लंबी लाइन को देखने पहुंचे। वहां पर मंत्री से फॉर्मासिस्ट विनोद तथा असिस्टेंट शिव कुमार की ओर से मरीजों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत की। जिस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने मौके पर ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से दूरभाष पर बातचीत की और इन दोनों ही स्वास्थ्य कर्मी को सस्पेंड करने की सिफारिश की। इसके बाद मंत्री जच्चा-बच्चा वार्ड में पहुंचे। वहां उपचाराधीन जच्चा व गर्भवती महिलाओं से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा कि यहां निर्धारित पौष्टिक आहार मिल रहा है या नहीं। दवा व उपचार समय पर मिल रहा है या नहीं। मंत्री की बात सुनने के बाद महिलाओं ने सभी सुविधाएं मिलने की बात कही। यहां से मंत्री सामान्य वार्ड में गए और मरीजों का हालचाल जाना। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने सीएमओ सहित स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। भविष्य में कोई भी कर्मचारी समय पर अस्पताल में ड्यूटी के समय गैरहाजिर पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें