फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बाइकों का 68500 रुपये का चालान

विज्ञापन
कनीना में वाहनों का किया गया चालान। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक साहरन के निर्देशन में कनीना शहर पुलिस ने शनिवार को बस स्टैंड क्षेत्र में नाके लगाकर वाहनों की जांच की। जांच के समय कागजात में कमी मिलने और नंबर प्लेट पर स्लोगन लिखने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह ने चार दोपहिया वाहनों का 68500 रुपये का चालान किया। गोविंद सिंह ने बताया कि अजीत वासी खरकड़ा बास का 30500 रुपये का चालान किया गया। जिसके पास वाहन की आरसी नहीं होने के साथ-साथ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, वाहन को लापरवाही से चलाने, कानून व्यवस्था का पालन नहीं करने, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं नंबर प्लेट के बाइक चला रहा था। इसी प्रकार प्रवीन मोहलड़ा का 14 हजार, जयसिंह कोटिया का 23 हजार और बाबूलाल कोटिया का एक हजार रुपये का चालान किया गया।
उन्होंने बताया कि उनकी ओर से विभिन्न शिक्षा संस्थाओं में जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर लगातार गश्त कर असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उनके आगे-पीछे दोपहिया वाहनों पर घूमने वाले मनचलों पर कार्रवाई की जा रही है। वाहन जांच के समय कमी पाए जाने पर वाहनों के चालान एवं जब्त किए जा रहे हैं। गोविंद सिंह ने कहा कि चालक वाहन चलाते समय सभी कागजात साथ रखें। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और मोबाइल का प्रयोग न करें, जांच अधिकारी के कहने पर वाहन रोके ओर यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें