फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव होंगे मुख्य अतिथि

Thu, 25 Jan 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय आईटीआई मैदान में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने तिरंगा फहराया वपरेड का निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली। डीएसपी जितेंद्र कुमार ने परेड टुकड़ियों को कमान दी। इस बार जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, एएसपी प्रबीना पी, नगराधीश डाॅ. मंगल सैन के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आईटीआई मैदान में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान 9 सांस्कृतिक टीमों ने कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

जिला स्तरीय समारोह का होगा लाइव प्रसारण
आईटीआई मैदान में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह लाइव प्रसारण किया जाएगा। कोई भी नागरिक डीसी महेंद्रगढ़ के यू ट्यूब चैनल पर जाकर इसका सीधा प्रसारण देख सकता है। इसके अलावा डीसी महेंद्रगढ़ की वेबसाइट पर जाकर उसके लिंक पर क्लिक करके सीधा प्रसारण देख सकता है। इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें