फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने होटल व धर्मशालाओं का रिकॉर्ड जांचा

Thu, 25 Jan 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस द्वारा जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके तहत पुलिस की तरफ से सर्च अभियान चलाया गया। इसमें जिले के सभी थाना प्रबंधक अपनी टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्र में होटल और धर्मशालाओं के रिकॉर्ड की जांच की। इसके अलावा पुलिस द्वारा जिले में दूसरे राज्यों से आए लोगों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा वाहनों को भी चेक किया गया।
विज्ञापन

एसपी नितिश अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश जारी किए है। इसके तहत पुलिस द्वारा जिले के होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि की सघनता से जांच की। पुलिस ने होटल, धर्मशालाओं के रिकॉर्ड चैक करते हुए संचालकों को हिदायत दी कि होटल या धर्मशाला में रुकने वाले की आईडी, आधार कार्ड आदि अच्छे से चैक करके रजिस्टर में एंट्री करें और आगंतुकों को आईडी की प्रति अपने पास रिकॉर्ड में अवश्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें