फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सैनी सभा को मंत्री ने 11 लाख की ग्रांट जारी करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
फोटो 20मंत्री रणबीर सिंह गंगवा को ज्ञापन सौंपते सैनी सभा के पदाधिकारी व अन्य।स्रोत:प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। सैनी सभा नारनौल की नवगठित कार्यकारिणी ने बुधवार को लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का स्वागत किया। मंत्री एक धार्मिक यात्रा पर नारनौल के रेस्ट हाउस में रुके थे। सभा के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

मंत्री रणबीर गंगवा ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज के उत्थान, शिक्षा, संगठन और सामाजिक विकास के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। मुलाकात के दौरान सैनी सभा के पदाधिकारियों ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।
इसमें सभा के लिए घोषित 11 लाख रुपये की अनुदान राशि शीघ्र जारी करवाने का आग्रह किया गया। यह राशि 16 नवंबर 2025 को नारनौल में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा शुरसैनी सैनी समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा घोषित की गई थी। मंत्री रणबीर गंगवा ने अपने स्टाफ को 11 लाख रुपये की ग्रांट जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सैनी सभा के प्रधान हरीश सैनी एडवोकेट उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार रामचन्द्र सैनी, उपप्रधान अरुण सैनी और कोषाध्यक्ष कमल सैनी भी मौजूद रहे। शिक्षाविद बलवंत सैनी, प्रचार सचिव मदन लाल और सैनी स्कूल के प्रधानाचार्य महीपाल सैनी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें