फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी से कम नहीं हैं महिलाएं

Thu, 11 Feb 2016 09:26 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला शक्ति जब-जब आगे आई है तब-तब क्रांति आई है। इतिहास गवाह है कि महिला शक्ति से बढ़कर कुछ नहीं है। देश की गुलामी के समय महिलाओं ने काफी उत्पीड़न झेली इस दौरान महिलाओं की स्थिति काफी खराब रही। महिलाओं को घूंघट में रहना पड़ता था और दहलीज से बाहर कदम नहीं रखने दिया जाता था। लेकिन आज महिला शक्ति किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन


ये बातें फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज राज्य मंत्री साध्वी निरंजन जोशी ने महेंद्रगढ़ के गांव सुरजनवास में कही। केंद्रीय मंत्री अपने पीएसओ प्रदीप कुमार के निवास गांव सुरजनवास पहुंचीं थीं। इस दौरान गांववासियों ने उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिले पार्षद की कुर्सी पर 20 में से 9 महिलाओं के जीतने पर खुशी जताई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में हर वर्ष नया घोटाला सामने आता था।

जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री का पदभार संभाला है तब से भाजपा के मंत्रियों ने जबरदस्त कार्य किए हैं। उनके नेता घोटाला नहीं किया बल्कि देश सेवा में लगे हैं। इस मौके पर प्रदीप कुमार, जिला पार्षद कुलदीप यादव, सरपंच जितेंद्र कुमार, पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव, डा. प्रेमराज यादव सहित गांव के अनेकों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें