फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में न्यूनतम पारा छह डिग्री पर पहुंचा

Tue, 09 Jan 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। इससे कोहरा व कोल्ड डे के साथ ठंडी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को भी रात के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते मंगलवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन सायं होते-हाेते कड़ाके की ठंड ने लोगों को दोबारा से अपनी जकड़ में ले लिया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले काफी दिनों से संपूर्ण मैदानी राज्यों में ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए हैं। वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन पूर्वी राजस्थान उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर बनने से संपूर्ण इलाके में अलसुबह से हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की गई। जिससे ठंड बढ़ गई है। जबकि नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होने से कोहरे के घनत्व में फिर से बढ़ोतरी हुई है। जिससे वातावरण के ऊपरी और निचले स्तर पर कोहरे का असर देखने को मिला। मंगलवार को अलसुबह सघन कोहरे के साथ ओस की फुहार भी बरसी। मंगलवार अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस से 9.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जबकि जिला में नारनौल की रात आज संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ठंडी बनी रही। मंगलवार को नारनौल के रात्रि का तापमान 6 डिग्री और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसकी वजह से इलाके में कोल्ड डे और कुछ स्थानों पर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। बुधवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ इलाके से आगे निकल जाने के बाद एक बार फिर हवाएं उत्तरी बर्फीली चलने लगेगी। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में कड़ाके की हाड़कंपा देने वाली ठंड और बढ़ेगी। इस प्रकार लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें