फोटो संख्या:65 कनीना में खुशी मनाते बार अधिवक्ता। विज्ञप्ति
कनीना। डिप्टी एडवोकेट जनरल एवं पूर्व पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल अध्यक्ष मिंदरजीत सिंह यादव को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने पर कनीना बार एसोसिएशन ने खुशी जताई है।
बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि मिंदरजीत सिंह यादव की नियुक्ति पूरे अधिवक्ता समाज के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से युवा अधिवक्ताओं को भी प्रेरणा मिलेगी और न्याय व्यवस्था में अनुभव एवं प्रतिभा का लाभ मिलेगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि मिंदरजीत सिंह यादव ने अपने लंबे कानूनी अनुभव और उत्कृष्ट कार्यशैली से अधिवक्ता समाज में विशेष पहचान बनाई है।
इस अवसर पर बार प्रधान मनजीत यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर सिंह यादव, कनीना नगर पालिका चेयरपर्सन डॉ. रिंपी लोढ़ा, पूर्व बार प्रधान कुलदीप यादव रामबास, अधिवक्ता विक्रम यादव ककराला, राजेश यादव, ममता यादव, पवन कुमार, डॉ. रमेश ककराला, जेपी लोढ़ा, पूर्व प्रधान सुनील रामबास, विकास लुखी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।