फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जनगणना की समीक्षा बैठक में अव्यवस्थाओं पर भड़के सुपरवाइजर, जताई नाराजगी

Tue, 12 May 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15मामले की गंभीरता को देखते हुए पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले में चल रही जनगणना के तहत हाउस लिस्टिंग कार्य की समीक्षा के लिए मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में सुपरवाइजरों की बैठक बुलाई गई। इसमें अधिकारियों के मौजूद नहीं रहने पर सुपरवाइजर भड़क उठे। सुपरवाइजरों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सुपरवाइजरों को दोपहर करीब दो बजे बैठक की सूचना दी गई थी। जिलेभर के करीब 301 सुपरवाइजर अपनी कक्षाएं छोड़कर करीब तीन बजे सभागार पहुंचे। सभागार में पहुंचने पर उन्हें किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं मिली।
गर्मी के बाद भी न तो पानी की व्यवस्था थी और न ही बैठक से संबंधित कोई अधिकारी मौके पर मौजूद था। काफी देर तक अधिकारियों इंतजार करने के बाद सुपरवाइजरों में रोष फैल गया।
विज्ञापन

सभी नाराज सुपरवाइजर शाम चार बजे लघु सचिवालय स्थित सीटीएम कार्यालय पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में शिक्षकों की भीड़ एकत्र हो गई। डीआरओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और सुपरवाइजरों से बातचीत की।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। अचानक सूचना देने और उचित प्रबंध न होने को लेकर सुपरवाइजरों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिससे सुपरवाइजरों का गुस्सा और बढ़ गया। उनका कहना था कि वे शिक्षक हैं और प्रशासन को उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए।
बाद में डीआरओ ने सभी सुपरवाइजरों को मीटिंग हाल में बुलाया। शुरुआत में कुछ सुपरवाइजरों ने बैठक में जाने से इंकार कर दिया, लेकिन काफी समझाइश के बाद सभी बैठक में शामिल हुए।
अंत में सीटीएम मंगलसैन ने सुपरवाइजरों को समझाया। इसके बाद माहौल शांत हुआ और जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

कुछ ब्लॉकों में नहीं शुरू हुआ जनगणना का कार्य
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने सुपरवाइजरों को बताया कि कुछ ब्लॉक ऐसे हैं जिनमें जनगणना का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है। इस पर सुपरवाइजरों ने बताया कि जहां कार्य शुरू नहीं हुआ वहां कुछ खामियां आ रही हैं। सुपरवाइजरों ने बताया कि कुछ जगह एचएलओ एप में दिक्कत आ रही और वह कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
वर्जन:
मंगलवार को समीक्षा को लेकर सभी सुपरवाइजरों को बुलाया गया था। इस बैठक को लेकर ऊपर से आदेश जारी हुए थे। बैठक आवश्यक थी इसी कारण बुलाया गया है। सभागार की जगह अब लघु सचिवालय में बैठक ली जा रही है।-राकेश कुमार, डीआरओ, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें