फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की खरीद शुरू, किसान पहुंचे लेकिन नहीं हो सकें गेटपास जारी

Tue, 23 Sep 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 17नई अनाज मंडी में टीन शेड की सफाई करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले की सात मंडियों में बाजरे की खरीद मंगलवार से शुरू हो गई। नारनौल व अटेली मंडी में पहले दिन कुछ किसान बाजरा बेचने पहुंचे लेकिन गेट पास नहीं कटने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

सरकारी खरीद में बाजरा बेचने के लिए मार्केट कमेटी द्वारा गेट पास जारी किए जाते हैं लेकिन पोर्टल पर फसल की गिरदावरी का डाटा अपडेट नहीं हुआ है जिससे यह पता लगाया जा सकें कि एमएफएमबी पोर्टल पर पंजीकृत कोई किसान कितनी फसल बेच सकता है। इस कारण खरीद के पहले दिन गेटपास जारी नहीं किए गए। अभी जो किसान पहले दिन मंडी में बाजरा लेकर पहुंचे हैं, उन्हें मंडी में रहकर खरीद शुरू होने का इंतजार करना पड़ेगा। यदि पोर्टल पर फसल का डाटा जल्द अपडेट नहीं होता है तो ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। नारनौल में नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी व नागरिक अस्पताल के पास स्थित पुरानी अनाज मंडी दोनों में सरकारी खरीद की अटेली, कनीना, सतनाली व महेंद्रगढ़ में वेयर हाउस द्वारा खरीद की जाएगी।
इंसेट
भावांतर के तहत होगी खरीद :
बाजरे की खरीद भावांतर के तहत की जाएगी। इसके लिए सरकारी भाव 2150 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं बाजरे के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2775 रुपये निर्धारित किया गया था। भावांतर के तहत खरीद के दौरान बाजरे की खरीद बाजार भाव के तहत होगी और 625 रुपये का भुगतान सरकार द्वारा किसानों को किया जाएगा। भावांतर के तहत किसान सरकारी खरीद व निजी खरीद में बाजरे को बेच सकते हैं लेकिन भावांतर के तहत उन्हीं किसानों को 625 रुपये का भुगतान किया जाएगा, जिन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

-
जुलाई में अच्छी बारिश के बाद बाजरे की बेहतर पैदावार की उम्मीद थी लेकिन बाजरे की कटाई के समय हुई लगातार बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा है। करीब 25 क्विंटल बाजरे की पैदावार की उम्मीद थी लेकिन अब केवल 10 क्विंटल बाजरे की ही पैदावार हुई है।-सुमेर सिंह, किसान, गांव-बलाहा खुर्द

खरीद शुरू होने की सूचना मिलने के बाद बाजरा मंडी लेकर आया था लेकिन गेट पास जारी नहीं होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पाई। जब तक गेट पास जारी नहीं किया जाता तब तक मंडी में ही इंतजार करना पड़ेगा।-खैलीराम, किसान, गांव मुसनौता

वर्जन :
नारनौल और नांगल चौधरी अनाज मंडियों में हैफेड बाजरे की खरीद करेगी। 13 प्रतिशत नमी तक व साफ-सूथरे बाजरे की खरीद की जाएगी। किसानों से अपील है कि बाजरे को सुखाकर लाएं ताकि अधिक नमी के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
प्रवीण भारद्वाज, जिला प्रबंधक, हैफेड, नारनौल।
-
वर्जन :
नई अनाज मंडी में गेट पास जारी करने की व्यवस्था की गई है। डाटा अपडेट नहीं होने के कारण पहले दिन गेट पास जारी नहीं किए जा सके। वहीं मंडी परिसर में सफाई करवाई गई है और पेयजल व शौचालय व्यवस्था को दुरुस्त करवाया गया है ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -नुकुल यादव, सचिव,मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें