महेंद्रगढ़। मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी की आरे से मंगलवार को हुड्डा पार्क में मिड डे मील कार्यकर्ताओं की बैठक की जाएगी। बैठक में क्षेत्र की मिड-डे मील कार्यकर्ता शामिल होकर विभिन्न मांगों एवं मुद्दों पर मंथन करेंगी।
जिला प्रधान सुनीता जांगड़ा, जिला सचिव संतोष यादव व ब्लाक प्रधान हेमलता ने बताया की मंगलवार सुबह 11 बजे हुड्डा पार्क में मिड डे मील कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें चिरायु योजना में शामिल करने के लिए 1500 रुपये प्रीमियम सालाना नहीं लिए जाने, मिड डे मील कुक कम हेल्पर्स को परिवार पहचान पत्र से अलग करने, मिड डे मील कुक कम हेल्पर्स की रुपये सात हजार रुपये प्रति माह से गणना करने, साल में 10 माह के स्थान पर 12 महीने का मानदेय देने, हर माह सात तारीख तक मानदेय भुगतान करने, पिछले दो महीने का मानदेय भुगतान करने, मिड डे मील कर्मियों को श्रमिक मानते हुए न्यूनतम वेतन देने, 11 जनवरी को पंचकूला मौलिक शिक्षा के डायरेक्टर से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिला की ओर से प्रतिनिधि तय करने सहित मुद्दों पर विचार-विमर्श कर आगामी रूप रेखा तय की जाएगी।