फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव ढाढ़ोत व माधोगढ़ पहुंची यात्रा, लोगों को दिया विभिन्न योजनाओं का लाभ

Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को सतनाली खंड के गांव ढाढ़ोत व माधोगढ़ पहुंची। गांव माधोगढ़ में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं गांव ढ़ाढोत में जिला पार्षद योगी वचनाईनाथ मुख्य अतिथि रहे। दोनों गावों में मुख्य अतिथि ने विकसित भारत की शपथ दिलाई।
रामबिलास शर्मा ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार गरीब आदमी के पास पहुंची रही है। गांव ढ़ाढोत में मुख्य अतिथि ने गांव के सबसे बुजुर्ग माडूराम को लोई पहनाकर सम्मानित किया व गांव के शहीद होशियार सिंह के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने गांव के स्कूल के टॉपर बच्चों को सम्मानित किया। गांव माधोगढ़ में मुख्य अतिथि ने गांव के सबसे बुजुर्ग पुरुष भगवानाराम व गांव के शहीद रघबीर के परिजनों को सम्मानित किया। गांव ढ़ाढोत में सुपरवाइजर सीमा ने मुख्य अतिथि की अध्यक्षता में गांव की किरण, मोनिका की गोद भराई व मितांश का अन्नप्राशन, देविका का जन्मदिन मनाया व उनको शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने गांव के नागरिकों का परिवार पहचान पत्र में त्रुटि, आधार कार्ड अपडेट, बुढ़ापा पेंशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन, आयुष विभाग ने योग व ओपीडी, स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इस मौके पर बीडीपीओ अनिल कुमार, एसईपीओ प्रवीन कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से हिमांशु, जिला कल्याण विभाग से सतेंद्र बलाना, श्रम विभाग से सुरेंद्र लांबा, डीईओ रणवीर, राजेश झाड़ली, सतन के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें