महेंद्रगढ़। विष्णु कॉलोनी में करीब 200 मीटर लंबी सड़क जर्जर हालत में होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। सड़क के बीचोंबीच जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत होती है।
सड़क की खराब हालत का असर दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। इस मार्ग से रोज एक हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। दुकानदार रतन सिंह ने बताया कि करीब दस साल पहले इस सड़क का निर्माण करवाया गया था। अब सड़क पूरी तरह टूट चुकी है।
बीच रास्ते में गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। दुकानों पर सामान पहुंचाने वाले वाहनों को खड़ा करने और सामान उतारने में भी दिक्कत आती है। कई बार चालकों को गड्ढों से बचने के लिए सड़क पर जगह तलाशनी पड़ती है।
................
सड़क की खराब हालत के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। गहरे गड्ढों के चलते हादसे होने का डर बना रहता है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।-सुनील कुमार, ग्राहक, गांव जाजड़ियावास
.............
सड़क की खराब हालत से आमजन के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। संबंधित अधिकारियों से आग्रह है कि विष्णु कॉलोनी की इस सड़क का जल्द निर्माण करवाया जाए।-संदीप, ग्राहक, विष्णु कॉलोनी
वर्जन:
विष्णु कॉलोनी की 200 मीटर लंबी टूटी सड़क का टेंडर लगवाकर जल्द निर्माण करवाया जाएगा। शहर में जहां भी सड़कें टूटी हुई हैं, उन्हें भी ठीक करवाया जाएगा। लोगों को सड़क से जुड़ी किसी प्रकार की परेशानी नहीं रहने दी जाएगी।-रमेश सैनी, नगरपालिका चेयरमैन, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:60- रतन सिंह
फोटो संख्या:60- रतन सिंह
फोटो संख्या:60- रतन सिंह