फोटो संख्या:51- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में नशा मुक्ति का संदेश देते विद्यार्थी व स्टाफ सद
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने और नशामुक्ति के उद्देश्य से मानव शृंखला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें।एंटी ड्रग्स सेल प्रभारी प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, सह प्रभारी डॉ. विकास गुप्ता ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। सभी ने मिलकर मानव शृंखला बनाकर नशामुक्ति का संदेश दिया।