फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अध्यक्ष पद के लिए आज भी नहीं भरा गया पर्चा

Sat, 15 Feb 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 13वार्ड नंबर 6 से पार्षद पद के लिए नामांकन करते राहुल व नामांकन प्रक्रिया के दौर
विज्ञापन
मंडी अटेली। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है, लेकिन अब तक अध्यक्ष पद के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। हालांकि वार्ड 6 से पार्षद प्रत्याशी राहुल ने शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा है। चुनाव अधिकारी रमित यादव एवं सहायक चुनाव अधिकारी संजीव नागर की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई गई। नगर पालिका चुनाव के लिए 12 वार्डों से प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। अन्य वार्डों एवं अध्यक्ष पद के लिए अब तक कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया है, जिससे नगरवासियों में उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। नगर पालिका चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं स्वतंत्र उम्मीदवारों में हलचल तेज हो गई है, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए अब तक किसी भी दावेदार ने नामांकन नहीं किया है, जिससे चुनावी समीकरण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें