फोटो संख्या:57- गांव भोजावास में सेवानिवृत कर्मचारी को सम्मानित करते वीएलडीए --स्रोत- कर्मचारी
महेंद्रगढ़। राजकीय पशु औषधालय भोजावास के प्रभारी सतेंद्र सिंह सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनको समारोह में विदाई दी गई। इसकी अध्यक्षता वेटरनरी सर्विसेज एसोशिएशन महेंद्रगढ़ के महासचिव रवि यादव ने की। सतेंद्र सिंह को जयभगवान ने पगड़ी भेंट की। इस मौके पर डाॅ. मणिकांत, डाॅ. रोहित सुंदरह, राजेंद्र सिंह, दलीप सिंह, नीरज, कुलदीप, दीपक, पवन, अशोक कुमार, राजपाल, विक्की कुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे।