नारनौल। 42.5 डिग्री तापमान के साथ बुधवार को प्रदेश में नारनौल सबसे गर्म रहा। जिले में लगातार पारे में उफान देखने को मिल रहा है। एक दो स्थानों पर लू के हालात बने हुए हैं। नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात का तापमान 42.5 व 26.1 और 40.3 व 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आगामी तीन चार दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
25/26 अप्रैल फिर 28 अप्रैल और 31 अप्रैल को होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव लगातार बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, इस समय थार मरुस्थल की तरफ से पश्चिम दिशा से गर्म व शुष्क हवाएं चल रही हैं।