फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बागवानी फसलों और सब्जियों को बचाने के लिए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला बागवानी विभाग की ओर से वर्तमान ग्रीष्म मौसम को देखते हुए जिले के किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने किसानों को सलाह दी है कि फसलों को गर्मी के प्रकोप से बचाव के लिए वे अपनी फसलों की निरंतर निगरानी करें।
विज्ञापन

किसान अपने खेतों का कार्य सुबह के समय ही निपटा लें। बाग और सब्जियों में उचित सिंचाई प्रबंधन करें। नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग का उपयोग अवश्य करें।




जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि नए फलदार पौधों को ढककर लू से बचाएं। तने के निचले हिस्से पर बोर्डो पेस्ट लगाएं। इसके लिए 2 किलो नीला थोथा, 3 किलो बिना बुझा चूना और 30 लीटर पानी का मिश्रण तैयार करें। बागों में खरपतवार नियंत्रण एवं नमी संरक्षण के लिए मल्चिंग का उपयोग करना चाहिए।
बेर के बागों में अप्रैल-मई में छंटाई कर बोर्डो पेस्ट लगाएं। नए बाग लगाने वाले किसान खेत तैयार करके उचित दूरी पर 3 फीट चौड़े व 3 फीट गहरे गड्ढे खोदकर खुला छोड़े उसके बाद गली सड़ी गोबर की खाद व 2 किलोग्राम सिंगल सुपर फास्फेट को अच्छी तरह से मिलाकर भरें।
विज्ञापन



सब्जियों की नई पौध को हरे शेडनेट से ढकें। सब्जियों की तुड़ाई केवल सुबह या शाम के समय ही करें। बेल वाली सब्जियों में हल्की सिंचाई के माध्यम से उचित नमी बनाए रखें। फसलों में कीटों और बीमारियों की निरंतर जांच करते रहें। उन्होंने बताया कि किसान अन्य किसी जानकारी के लिए अपने संबंधित ब्लॉक स्तर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें