फोटो नंबर-13नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी को ज्ञापन सौंपते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकार
- फोटो : सोल्जर बोर्ड चौराहे पर अतिक्रमण अभियान में होर्डिंग ले जाते पालिका के कर्मचारी।
नांगल चौधरी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान व ब्लॉक प्रधान ने अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर विधायक मंजू चौधरी के माध्यम से प्रदेश के सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रधान घनश्याम शर्मा व ब्लॉक प्रधान सुवालाल ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ लगातार धरनों व प्रदर्शनों के माध्यम से ज्ञापन व पत्र भेज कर मांग करता रहा है कि हम लोकतांत्रिक तरीके से बात करके अपनी मांगों व समस्याओं का समाधान चाहते हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कार्यकाल में एक बार भी द्विपक्षीय वार्ता नहीं की। इससे रिटायर्ड लाखों कर्मचारियों में रोष बना हुआ हैं। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उम्मीद है कि जल्द ही रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगो को पूरा किया जाएगा। उन्होंने ज्ञापन में पेंशनर्स को 65 वर्ष की आयु पर 10 व 75 वर्ष की आयु होने पर 20 प्रतिशत की बेसिक वेतन वृद्धि दी जाए। मेडिकल भत्ता 3000 रुपये मासिक व बिना शर्त के दिया जाए, पैंशनर्स को कैशलैस मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए।