फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बीडीपीओ की स्थायी नियुक्ति के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 28 Nov 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बीडीपीओ कार्यालय में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने के कारण क्षेत्र के 60 से अधिक गांवों के विकास रुका हुआ है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की नियुक्ति को लेकर सरपंचों ने बुधवार को उपायुक्त के नाम नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह को ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में गांव पाली सरपंच देशराज ने बताया कि महेंद्रगढ़ खंड में 14 माह से बीडीपीओ कार्यालय में खंड विकास पंचायत अधिकारी की स्थायी नियुक्ति नहीं है। यहां पर अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जिसकी शिकायत खंड के सभी गांवों के सरपंच मिलकर उपमंडल अधिकारी को भी अवगत करवा चुके है। उपायुक्त से मांग की है कि जल्द से जल्द बीडीपीओ की नियुक्ति की जाए। जिससे ग्रामों में विकास हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें