फोटो नंबर- 16यादव धर्मशाला में आयोजित बैठक में प्रवक्ता उपस्थित विधायक ओमप्रकाश यादव व भाजपा क
नारनौल। शहर की यादव धर्मशाला में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
इसमें भाजपा हरियाणा के सक्रिय सदस्यता अभियान के सह संयोजक यतेंद्र राव अटेली ने मुख्य वक्ता के रूप में थे। नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष दयाराम यादव, वरिष्ठ नेता गोविंद भारद्वाज व अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव ने भी सदस्यता अभियान पर अपने विचार रखे। यतेंद्र राव ने बताया की पूरे देश में सदस्यता अभियान जोरशोर से चल रहा है, वहीं हरियाणा में भी पर्व की तरह मनाया जा रहा है। जिले के कार्यकर्ता भी सदस्यता अभियान में दिन रात लगे हुए हैं। ओम प्रकाश यादव ने कहा कि हरियाणा में कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।
जिलाध्यक्ष दयाराम यादव ने विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ता घर घर जाकर सदस्यता अभियान को और गति प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री भवानी सिंह, जेपी सैनी, मंडल अध्यक्ष मनीष संघी, हरिकेश यादव, सतबीर, सुदर्शन बंसल, आनंद मेहता, अमर सिंह व नारनौल विधानसभा के भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।