फोटो 8पूजा प्रजापति स्वागत सम्मान करते हुए बलवान सिंह व अन्य।स्रोत:प्रवक्ता
सिहमा। एशियन गेम्स 2026 में हाई जंप में कांस्य पदक जीतकर लौटीं हरियाणा की बेटी पूजा प्रजापति का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। सिहमा खंड के दौंगड़ा जाट निवासी और प्रजापति विकास समिति कनीना के प्रधान बलवान सिंह ने एयरपोर्ट पहुंचकर पूजा को बधाई दी। पूजा ने करीब छह फीट चार इंच की ऊंचाई पार कर तीसरा स्थान हासिल किया।
साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली पूजा के पिता हंसराज प्रजापति राजमिस्त्री हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद पूजा ने मेहनत और निरंतर अभ्यास से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। प्रजापति विकास समिति कनीना के प्रधान बलवान सिंह ने कहा कि पूजा की सफलता ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।