डॉ. आंबेडकर भवन में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति सदस्यों एवं समाज की बैठक हुई। बैठक में वर्तमान प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला उपायुक्त से मिलकर शिकायत पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।
काफी दिनों से स्मारक समिति के सदस्यों और प्रधान सुंदरलाल जोरसिया के मध्य 2014 से 2021 तक का लेखाजोखा न देने और असांविधानिक तरीके से नियमों को ताक पर रखकर नई कार्यकारिणी का गठन करने को लेकर खींचतान चल रही है।
ऑडिट समिति के अध्यक्ष पनीलाल ने बताया कि पिछले 11 दिसंबर 2021 को आंबेडकर भवन में समाज के कई गण्यमान्य लोगों और समिति सदस्यों की बैठक हुई थी। सभी ने प्रधान सुंदरलाल को हिसाब-किताब देने और गलत चुनाव प्रक्रिया अपनाने पर दोषी ठहराया था। प्रधान ने अपनी सहमति से समाज के 11 बुद्धिजीवियों की एक लेखाजोखा जांच व ऑडिट समिति का गठन करवा कर सारा रिकॉर्ड पेश करने का आश्वासन दिया था। इस प्रक्रिया में आगे बढ़ते हुए प्रधान ने दो-तीन दिन तक इस जांच समिति का सहयोग किया, लेकिन बाद में आनाकानी करने लगे और रिकॉर्ड पेश नहीं किया। सदस्यों द्वारा बार-बार समझाने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने रिकॉर्ड देने से साफ मना कर दिया और इधर-उधर की बातों से समिति सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करने शुरू कर दिया। दो-तीन दिन पूर्व जांच समिति और समाज को हिसाब-किताब देने की बात कही थी। यह बिल्कुल निराधार, झूठी और भ्रामक है। जो आंकड़े प्रधान ने दिए हैं वो तथ्यहीन और विवादास्पद हैं।
प्रधान काफी लंबे समय से इसी प्रकार झूठे और भ्रामक आंकड़े पेश कर कर के समाज को गुमराह करते रहे हैं। इसलिए आज की इस बैठक में सभी बुद्धिजीवियों और समाज के लोगों ने प्रधान द्वारा किए गए व्यवहार की आलोचना की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने निर्णय लिया कि प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए इसके लिए पूरे समाज और सदस्यों की तरफ से मंगलवार को जिला उपायुक्त को एक शिकायत पत्र सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर रमेश खींची, अरुण, चिरंजीलाल सरपंच, प्रेम जोनावास, बंशी लाल, रोशन लाल निंबल, मुंशीराम एसडीओ, नरेंद्र खन्ना, अनूप मालडा, ईश्वर प्रधान, राजकुमार, विजय चोपड़ा, नवीन बड़कोदिया, सतीश कुमार, सुरेश चंद सरोहा, भूप सिंह ढाणी फोगाट, जगदीश प्रधान, सहीराम कलोरिया, जगदीश पटवारी, ब्रज लाल महायच, मुकेश पलंबर, कैलाश सिगड़ी, जय सिंह रंगा, सुरेश बलायचा, बिजेंद्र हजरस, महावीर थानेदार, धनपत माजरा, डॉ. हरिसिंह, सुभाष, बेगराज, राजेश कुमार, बाबूलाल, करण सिंह सर, रामपाल सिंह, मोहनलाल आदि उपस्थित रहे।