फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खातीवास की बेटी कृष्णा बनी वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

विज्ञापन
कृष्णा जांगिड़ के वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव खातीवास की बेटी कृष्णा जांगिड वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गई है। हाल ही में कृष्णा 18 दिसंबर को भारतीय वायु सेना अकादमी हैदराबाद से फ्लाइंग अफसर बनकर निकली है। कृष्णा के वर्तमान निवास गुरुग्राम पहुंचने पर परिवार, ग्रामीवासी, क्षेत्रवासियों ने फूलमालाएं और बैंडबाजे के साथ स्वागत किया। फ्लाइंग अफसर कृष्णा ने दादा रोहताश जांगिड, माता सरला देवी, पिता रामपाल जांगिड एवं गांव के मौजूद बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व परिवार को दिया है। इस अवसर पर धर्मपाल, महावीर , हितेश, तनुज, प्रदीप, नरेंद्र, शेरसिंह, कृष्णा, राजेश, संजय, सियाराम, कैप्टन होशियार सिंह, पतराम जांगिड़, सन्नी, दीपांशु, ओमप्रकाश, रानिवास, रामअवतार, संजीत, मनफूल ने कहा कि युवा अफसर कृष्णा जांगिड गांव ही नहीं क्षेत्र व जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें