फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इंद्र पर भारी पड़े मेघनाथ, कैलाश के आगे झुका रावण

विज्ञापन
फोटो कैप्शन:52 श्री आदर्श रामलीला कमेटी कनीना की रामलीला में विभिन्न पौराणिक प्रसंगों का मंचन
विज्ञापन
कनीना। श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के दूसरे दिन कलाकारों ने रामायण के कई प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया। मेघनाथ ने इंद्रलोक पर चढ़ाई कर इंद्र को हरा दिया। कलाकारों की दमदार संवाद अदायगी और भाव-भंगिमाओं ने इस युद्ध को जीवंत बना दिया। दर्शकों का सबसे ज़्यादा ध्यान इसी दृश्य ने खींचा।
विज्ञापन

इसके बाद रावण-वेदवती और नंदी-रावण संवाद का मंचन हुआ। फिर आया कैलाश पर्वत वाला प्रसंग। अपनी ताकत के घमंड में रावण ने पर्वत उठाने की कोशिश की लेकिन शिव की महिमा के सामने उसका अहंकार टूट गया। इसके बाद वह शिव की आराधना में जुट गया। कलाकारों ने संदेश दिया कि अहंकार इंसान को गिराता है जबकि श्रद्धा, भक्ति और विनम्रता सही रास्ता दिखाती हैं।
रावण की भूमिका में नंदलाल शर्मा, मेघनाथ में मनोज, इंद्र में कपिल अरोड़ा और नंदी में नितिन टिंकू सिंगला रहे। प्रतीक भारद्वाज, गोलू जांगड़ा, दिनेश जांगड़ा, अमित जांगड़ा और विकसित रजलीवाल ने भी विभिन्न किरदार निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाजसेवी संजय गर्ग और अमित यादव मुख्य अतिथि रहे। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को रामायण की शिक्षाओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें