सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में 27 नवंबर को पंचायत भवन में होने वाली जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक में इस बार 18 मामले सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। बैठक दोपहर बाद 2:00 बजे शुरू होगी।
उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया कि बैठक में दो मामले पुलिस, एक एडीसी कार्यालय, दो जिला शिक्षा अधिकारी, एक हरियाणा राज्य परिवहन निगम, तीन जनस्वास्थ्य विभाग, एक बिजली निगम, एक पंचायत अधिकारी सिहमा, एक उप आबकारी एवं कराधान विभाग, दो नगर परिषद, दो जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नारनौल, एक महिला एवं बाल विकास, एक एक्सईएन पंचायती राज से संबंधित मामले सुनवाई के लिए रखे जाएंगे।
बैठक में गांव बेरी से दिलीप सिंह, भांडोर ऊंची से राजबाला, बेगपुर से मनोज, ढाणी खेत सिंह के पर्वत सिंह आदि निवासी, सोहड़ी के नरेश आदि, जैलाफ के छज्जू राम, दौंगली के मुख्याध्यापक, ढाणी कुड़ियान की पूनम यादव, सतनाली के धर्मपाल, कलवाड़ी के धर्मेंद्र, जमालपुर मोहल्ला नारनौल के निवासी रुक्मिणी आदि, भगवान परशराम कालोनी नारनौल के तोताराम, कोटिया के हरिराम, फैजाबाद की ज्योति, मोहम्मदपुर हमीद खां के राजीव, डोहर खुद के बलवंत नंबरदार, नलपुर नारनौल के राधेश्याम आदि और गांव रामबास के वेदप्रकाश नंबरदार आदि की परिवेदनाएं सुनवाई के लिए रखी जाएंगी।