फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कनीना में की बैठक

विज्ञापन
फोटो संख्या:58- कनीना-रेवाड़ी रोड पर निजी समारोह में कार्यकर्ताओं को संबंधित करते जिला प्रभारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कनीना। हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के अभियान के तहत जिला प्रभारी एवं श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा ने जिला संगठनात्मक चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं से स्थानीय निवास पर मुलाकात की। इस मौके पर सह प्रभारी विजय कुमार, रावदान सिंह, नीरज चौधरी सहित अन्य नेतागण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभारी कुलदीप इंदौरा ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं की नब्ज को टटोला ताकि जल्दी ही पार्टी की तरफ से जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सके। कार्यकर्ताओं ने भी अपने दिल की बात प्रभारी सुशील इंदौर के समक्ष रखी।
सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि संगठन न होने की वजह से हमें हरियाणा में चुनाव में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जल्द ही महेंद्रगढ़ सहित पूरे प्रदेश में जिला अध्यक्ष बनाए जाएंगे व संगठन को मजबूत किया जाएगा। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं से राय लेकर रिपोर्ट राष्ट्रीय नेताओं को सौंप देंगे। सर्वसम्मति के आधार पर जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। खंड स्तर पर भी संगठनों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर राधेश्याम गोमला, एडवोकेट पंकज यादव, पूर्व सरपंच दिलीप सिंह, युवा नेता राहुल राव, राजकुमार, नीरज यादव, मास्टर कृष्ण सिंह, सुरेंद्र कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें