फोटो नंबर- 04श्री गोपाल गौशाला में हरे चारे की सवामनी लगाते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। भारत विकास परिषद शाखा नारनौल के तत्वावधान में गोसेवा प्रकल्प के अंतर्गत श्री गोपाल गोशाला में गोवंश के लिए हरे चारे की सवामनी लगाई। यह सेवा परिषद के सम्मानित सदस्य अशोक सिंघल की तरफ से थी।
कार्यक्रम में परिषद के अनेक सदस्यगण, समाजसेवी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने मिलकर गोसेवा का पुण्य कार्य किया एवं गोमाता को हरा चारा समर्पित किया। इस सेवा प्रकल्प के संयोजक नवीन गुप्ता एवं पवन यादव ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा साप्ताहिक रूप से ऐसे सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य भारतीय संस्कृति की मूल भावना गोसेवा जनसेवा को जन जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर अध्यक्ष कवीन्द्र सचदेवा, सचिव मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, सेवा प्रमुख पवन यादव, पर्यावरण प्रमुख अशोक जांगिड़, अशोक सिंघल, भुवनेश सिंघल, वंदना सिंघल, सुभाष सिंगला सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।