फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर की बैठक, सौंपा ज्ञापन

Tue, 06 May 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-10जिला ​शिक्षा अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने 12 मई को निदेशक सेकेंडरी एजुकेशन पंचकूला में होने वाले प्रदर्शन और 20 मई को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल का नोटिस निदेशक के नाम डीईओ संतोष कुमार चौहान को सौंपा।
विज्ञापन

हेमसा के राज्य सचिव अनिल कुमार यादव ने बताया कि नोटिस सौंपने से पहले तालमेल कमेटी की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण नारनौल में हुई। हरियाणा शिक्षा विभाग तालमेल कमेटी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं हेमसा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बजाय उसको कमजोर करने वाली कई स्कीमें लागू कर रही है। अध्यापक का कार्य विद्यार्थियों को पढ़ाने का होता है लेकिन उन्हें सुबह से शाम तक गैर शैक्षणिक कार्यों में उलझाए रखा जाता है। जिससे उनके अध्यापन का कार्य बहुत प्रभावित होता है।
एक तरफ सरकार राजकीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने का अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने चिराग योजना के तहत विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला लेने पर उसकी फीस स्वयं भरने की योजना चलाई हुई है। जिसके चलते चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्राध्यापकों तक के कर्मचारियों के रोजगार पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग व रोजगार बचेंगे तो ही कर्मचारियों की अन्य मांगों का औचित्य रहेगा। इसलिए शिक्षा विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी, लिपिक व अध्यापक एक मंच पर आकर सरकारी महकमों को बचाने के लिए सामूहिक संघर्ष करें। क्योंकि मांगों के समाधान का संघर्ष ही एक मात्र रास्ता है। इसलिए 12 मई को निदेशक सेकेंडरी एजुकेशन पंचकूला सेक्टर 5 पर होने वाले प्रदर्शन में तथा सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़ चढ़कर भाग लें। बैठक में चरखी दादरी जिले से पूर्व जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा, हेमसा के जिला सचिव यशपाल सांगवान व एमपीएचई एसोसिएशन के उप प्रधान सन्नी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें