फोटो संख्या:74-गांव बीरसिंहवास में जलधारा स्नान के दौरान उपस्थ्ति मायानाथ खड़े महाराज व अन्य--
सतनाली मंडी। गांव बीरसिंहवास में रविवार को मायानाथ खड़ेश्री महाराज ने 68 मटकों के पानी से स्नान किया। बालकिशन शर्मा नांवा ने बताया कि गांव बीरसिंहवास में शीतला माता मंदिर में मायानाथ खड़ेश्री महाराज 6 जुलाई से खड़े रहकर दिनचर्या का निर्वहन कर रहे हैं। इतना ही नहीं 25 नवंबर से उन्होंने 41 दिवसीय जलधारा स्नान का आरंभ किया था। जलधारा स्नान के 21 वें दिन रविवार को 68 मटकों के पानी से स्नान किया है।
मायानाथ खड़ेश्री महाराज ने बताया कि वे योगी महंत बाबा मोजनाथ खड़ेश्री के शिष्य हैं। उन्होंने जनकल्याण के लिए यह तपस्या शुरू की है। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई 2024 को तपस्या करने का प्रण लिया था। तब से लेकर अब तक लगातार 24 घंटे खड़े रहकर दिनचर्या का निर्वहन करते रहते हैं। इस दौरान गोविंद शर्मा, बालकिशन शर्मा, महिपाल, लालाराम, औमप्रकाश, विजय सिंह, अनिल, ढिल्लु, महेश, विपिन, नवीन, अमित मौजूद रहे।