फोटो नंबर-08नंदी गोशाला में गो माता की सवामणी करते वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन ने सेठ गणेशीलाल मेमोरियल और चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ रघुनाथपुरा नंदी गोशाला में गो माता की सवामणी का आयोजन किया। आयोजन संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर अजीत प्रकाश जैन, बद्रीप्रसाद गर्ग, राजकुमार गुप्ता और रविन्द्र कुमार चौधरी ने गो माता को गुड़ व हरा चारा खिलाया। इस दौरान गोशाला की व्यवस्था ठीक करने के लिए ट्रस्ट की ओर से नंदी गोशाला में बने कमरे का पुन: निर्माण व टाइलें लगवाने के साथ-साथ चहारदीवारी करवाने का भी निर्णय लिया। इस कार्य की जिम्मेदारी बद्रीप्रसाद गर्ग को सौंपी। संवाद