फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 मई मजदूरों के संघर्षों को याद करने का दिन : राजेंद्र

Fri, 02 May 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी की ओर से अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस आंबेडकर भवन नारनौल में स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा देवी की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य वक्ता एआईयूटीयूसी राज्य प्रधान कामरेड राजेन्द्र सिंह ने कहा कि आज का दिन मजदूरों के किए गए संघर्षों को याद करने का दिन है।
विज्ञापन

स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा देवी ने कहा कि 45वें श्रम सम्मेलन के फैसले के बावजूद आशा, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील सहित स्कीम वर्कर्स को सरकार अपना कर्मचारी तो दूर श्रमिक का दर्जा भी नहीं दिया है और ना ही न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है। एआईयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को न तो साल भर काम मिलता है और ना ही पूरी दिहाड़ी दी जाती है।
एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि आए दिन समस्याओं के समाधान का रास्ता जन आंदोलन के माध्यम से ही संभव है। एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी 20 मई की आम हड़ताल में एआईयूटीयूसी की ओर से बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन हरियाणा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह चौहान, जिला सचिव सुरेंद्र कुमार, मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा की जिला प्रधान सुनीता, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के जिला प्रधान पवन कुमार, जिला सचिव जगदीश प्रसाद, पार्ट टाइम कर्मचारी यूनियन के मुकेश कुमार व शेर सिंह गणियार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें