फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू

Fri, 02 May 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश पर महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास मेें ओपीडी का वीरवार को शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निदेशक डाॅ. पवन कुमार गोयल ने बताया कि ओपीडी में हड्डी और जोड़ रोग विभाग, मनोरोग विभाग, मेडिसिन विभाग, नेत्र रोग विभाग, कान-नाक-गला आदि विभागों की सुविधाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ महेंद्रगढ़ जिले सहित आसपास के जिलों और राजस्थान के मरीजों के लिए लाभदायक होगा। भविष्य में कॉलेज में सभी प्रकार के परीक्षण और इलाज की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर डाॅ. मुकेश कुमार निदेशक मेडिकल कॉलेज नूंह, डाॅ. ओपी यादव आईएमए अध्यक्ष जिला महेंद्रगढ़ तथा सभी चिकित्सक, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें