फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक दिन में सर्वाधिक 68 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 1970

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगातार कोरोना वायरस के मरीज बढ़ रहे हैं। अब टीचर भी संक्रमित होने लगे हैं। शुक्रवार को जिले में एक दिन में सर्वाधिक 68 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1970 हो गई है। वहीं शुक्रवार 36 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 1542 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 427 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि 22 मरीज एंटीजन टेस्ट से आए हैं। वहीं 46 कोरोना मरीज आरटी पीसीआर में मिले हैं। डॉक्टरों ने टीम ने कंटेनमेंट जोन बनाकर मरीजों के संपर्क में आने वालों का ब्योरा लिया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को छह मोबाइल टीमों ने 378 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में चार सितंबर तक 94804 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 56575 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। 1397 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं मोहल्ला प्राणपुरा में सात मरीज मिले हैं। एक अलग-अलग परिवार से हैं। वहीं ओल्ड रेलवे रोड तीन मरीज मिले हैं। तीनों पहले के मरीज के कांटेक्ट है। मोहल्ला खरखड़ी में पांच लोग मरीज मिले हैं। इसमें चार लोग एक ही परिवार के हैं। हुडा सेक्टर की संक्रमित टीचर है और नांगल चौधरी में पढ़ती है। नई सराय का भी संक्रमित नौधरी में टीचर है। एम्पलाई कॉलोनी में एक मिहिला संक्रमित मिली है। मोहल्ला गुरु नानकपुरा में टीचर मरीज मिला है। मोहल्ला मिया की सराय में 13 मरीज मिले हैं। सभी एक ही परि वार से जुड़े हैं और आसपास रहते हैं।
छह शिक्षक कोरोना पॉजिटिव, फैमली आईडी बनवाने वालों पर मंडराया खतरा-
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी एरिया में 12 कोरोना पॉजिटिव केस कंफर्म हुए हैं। जिसमें से एक अध्यापक कोचिंदा से, एक नौलाजा से और तीन अध्यापक नारनौल से नागंल चौधरी स्कूल में आते थे। बाकी के सात पॉजिटिव केस गांवों में बने कंटेनमेंट जोन से हैं। जिनका दो दिन पहले सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को आगांव छापड़ा में दो, गांव कंमानिया में दो, मोहनुपर में एक व गांव नौलाजा में दो पॉजिटिव केस कंटेनमेंट जोन से कंफर्म हुए हैं। जिसमें से 6 कोरोना पॉजिटिव को कोविड-19 अस्पताल पटीकरा में रेफर किया गया हैं। नांगल चौधरी में 94 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। एसएमओ डॉ.अरूण कालरा ने बताया कि नांगल चौधरी सीएचसी व पीएचसी के तहत सभी आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर के सैंपल लेने की योजना के बाद अब सभी सरकारी स्कूलों में आने वाले अध्यापकों के सैंपल लेने की योजना बनाई हैं। दो दिन पहले लिए गए सैपल में आज छह टीचर पॉजिटिव मिले है। गर्ल्स स्कूल में परिवार पहचान पत्र बनाने का कैंप चल रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग स्कूल कर्मचारियों से संपर्क करते हैं। जिस कारण संक्रमण की चेन फैलने का खतरा बढ़ गया। पीड़ितों से पूछताछ करने पर 135 लोग संपर्क में आने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अटेली सीएचसी के के विभिन्न गांवो में 9 केस मिले,
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांवों में कोरोना केस लगातार मिलते जा रहे हैं। शुक्रवार को कुल 9 केस मिले है। एअटेली सीएचसी के गांव नावदी में एक, सिलारपुर में एक व अटेली कस्बे में 2 संक्रमित केस मिले। इसके अलावा सीएचसी के अंतर्गत बाछौद पीएचसी के अधीन आने वाले तिगरा में एक संक्रमित किसान मिला है। पहले उसके परिवार में संक्रमित होने के कारण उसका सैंपल लिया गया था। वही बाछौद गांव में मिला संक्रमित व्यक्ति नगर परिषद में ड्राइवर है। एक अन्य पॉजिटिव अध्यापक है जो नांगल चौधरी क्षेत्र में पढ़ाता है। ताजपुर गेट के समीप संक्रमित व्यक्ति मिला है, पहले इसका भाई पॉजिटिव था। वही भूषण खुर्द में संक्रमित व्यक्ति एक बैंक का कर्मी है। बाछौद अस्पताल के प्रभारी डॉ. आदित्य यादव ने बताया कि सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। बीडीपीओ परिसर के रास्ते में क्लीनिक का 71 वर्षीय आरएमपी चिकित्सक पॉजिटिव मिला है। चिकित्सक की 40 वर्षीय पुत्रवधु संक्रमित मिली है। अस्पताल को बंद करवा दिया गया। गांव नावदी में 35 वर्षीय संक्रमित युवक बावल कंपनी में कार्य करने वाले की रिपोर्ट कोरोना आने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने अग्रिम कार्रवाई की है। गांव सिलारपुर में 72 वर्षीय महिला भी कोरोना से पीड़ित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें