फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और तीन बच्चों के हत्यारे का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और तीन बच्चों के हत्यारे का पता 24 घंटे बाद भी नहीं चल सका है। आरोपी अपने गांव भी नहीं पहुंचा है। पुलिस की टीमें संभावित जगहों पर दबिश दे रही हैं। वहीं परिजनों के आने के बाद शुक्रवार को चारों का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं है। आरोपी के दिल्ली जाने की जानकारी मिली थी, लेकिन नहीं मिला। इसके पंजाब संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वहां भी नहीं मिला। प्रभारी ने बताया कि एक टीम एमपी गई थी। आरोपी घर भी नहीं पहुंचा है। प्रभारी ने बताया कि टीमें इसके संपर्क में रहने वालों से जानकारी लेकर उसकी तलाश में लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के परिजन वीरवार की शाम नारनौल पहुंचे हैं। शुक्रवार को चारों का पोस्टमार्टम होगा। बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी तुलसी (35) अपनी पत्नी आरती और तीन बच्चों के साथ सिंघाना रोड पर किराये के मकान में रहता था। मंगलवार की रात चारों की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हो गया। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने मकान मालिक बलवीर सिंह शिकायत पर आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी तुलसी अपनी पत्नी आरती, अरुण, अरविंद व संध्या के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें