फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बने मैथ,विज्ञान पार्क की बनेगी डाक्यूमेंटरी,दूसरे जिले भी सीखेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में विज्ञान, गणित के प्रति बच्चों में रुचि पैदा करने तथा खेल-खेल में सिखाने के लिए पहल योजना के प्रथम चरण में 8 स्कूलों को मूर्त रूप दिया जा चुका है। द्वितीय चरण के लिए 12 स्कूलों का चयन किया गया है। पहल का प्रथम चरण पूरा होने के बाद इसे राज्य स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए खंड के पहल विद्यालयों की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। जिससे शिक्षा विभाग राज्य के विभिन्न जिलों में भी इस योजना को लागू करवा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने इस योजना का जायजा लेने के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय खातीवास का निरीक्षण किया। पहल क्रियान्वन के लिए शैक्षिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया। एसडीएम महेंद्रगढ़ विश्राम कुमार मीणा की पहल तथा तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी अलका के सहयोग से चल रहे इस पहल कार्यक्रम के तहत इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए खंड के छह प्राथमिक , दो वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया था। सीएमजीजीए कौस्तूभ विराट तथा शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कोविड 19 के चलते बंद हुए स्कूलों में अधिकारियों ने आपदा में अवसर में ढूंढ लिया। प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा एवं स्कूल के लिए अनूठे प्रयोग एवं प्रयास करने पर विचार किया गया। प्रयोग के तौर पर निर्णय लिया गया था कि विद्यालय के उस भाग का नवीनीकरण किया जाए जो अभी तक सबसे अधिक उपेक्षित रहा हो। विद्यार्थियों द्वारा सबसे ज्यादा समय व्यतीत किया जाता है। इसमें निर्णय लिया गया कि शिक्षा को कक्षा-कक्षों के भौतिक उपलब्धता में ही उद्दीप्त न रखा जाए अपितु विद्यालय के बाह्य-क्षेत्र को भी उतना ही विस्तृत किया जाए। रुपरेखा का आधार बना बालकों मन, रुचि, प्रवृति, मनोविज्ञान तथा संपूर्ण बौद्घिक विकास क्योंकि विचार आधार था कि विद्यालय के उपेक्षित एवं अविकसित भाग को प्रथमत: बालकों के सम्पूर्ण बौद्घिक विकास के मध्यनजर विकसित किया जाए।विभिन्न चित्रों के माध्यम से स्वस्थ एवं स्वच्छता की सीख, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भोजन के घटकों की जानकारी, सडक़ सुरक्षा, योजना आधारित विभिन्न शैक्षिक पार्कों का विकास जिसमें मुख्य रूप से गणित पार्क, विज्ञान पार्क, भूगोल पार्क एवं भाषाशाला का विकास प्रांगण के उस भाग में किया गया जो राजकीय विद्यालयों में अब तक सर्वाधिक उपेक्षित रहा है। गणित पार्क का मुख्य उद्देश्य गणित विषय के प्रति समझ एवं सहज उत्पन्न करना है।
डीसी ने विभिन्न पार्कों के आकलन एवं उनमें बच्चों की सक्रिय सहभागिता को देखने के बाद इस परियोजना को जिले के अन्य विद्यालयों में लागू करने का भरोसा दिलाया। पहल का प्रथम चरण पूरा होने के बाद इसे राज्य स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए खंड के पहल विद्यालयों की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। जिससे शिक्षा विभाग राज्य के विभिन्न जिलों में भी इस योजना को लागू करवा सके।
विज्ञापन

-
प्रथम चरण पूरा ,अब द्वितीय चरण की शुरुआत
पहले चरण में राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाढोत, राजकीय प्राथमिक पाठशाला श्योपुरा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खातीवास, राजकीय प्राथमिक पाठशाला माधोगढ़, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नांगलमाला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जेरपुर तथा बराबजकत्नीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतनाली शामिल हैं। प्रथम चरण में पहल को मूर्त रूप दिया जा चुका है। दूसरे चरण के लिए भी खंड महेंद्रगढ़ के 12 विद्यालयों का चयन किया जा चुका है। चरणबद्घ तरीके से उनमें भी योजना को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें