फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार किसानों को जल्द मिलेंगे ट्यूबवैल कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के बिजली एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने जहां मेरी कलम चलेगी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 40 हजार प्रदेश के लोगों की सिक्योरिटी जमा है। पूरा पैसा जमा करा चुके 30 हजार लोगों को जल्दी ट्यूबवेल कनेक्शन मिल जाएंगे। इसी महीने के लास्ट ट्यूबवेल कनेक्शन के टेंडर कर दिए जाएंगे
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर पहुंचे बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामबिलास शर्मा से मेरे परिवार के 50 वर्षों से पारिवारिक रिश्ते हैं। इनकी हर बात मेरे लिए आदेश है। प्रो. रामबिलास शर्मा मेरे पिताजी पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के संघर्ष के साथी रहे हैं। देेवीलाल सरकार में प्रोफेसर रामबिलास शर्मा मंत्री रहे हैं। मैं रामबिलास शर्मा के साथ मंत्री रहा हूं। 1 साल में पूरे प्रदेश में कोई भी बिजली का कनेक्शन पेंडिंग नहीं रहेगा। सभी किसानों को बिजली कनेक्शन दिए जाएंगें। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने बिजली समान स्टोर बनाने की मांग रखी। रणजीत सिंह ने मांग को जल्द ही पूरा करने का एलान किया। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह का उनके आवास पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव भी मौजूद थे।
अगली बार 2019 वाली गलती मत करना..
बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा महेंद्रगढ़ की जनता ने इस चुनाव में पंडित रामबिलास शर्मा को हराकर बड़ी भूल की है। अगर रामबिलास शर्मा विधायक होते तो आज सरकार में बहुत वरिष्ठ मंत्री होते। उनके अनुभव व योग्यता की कमी आज प्रदेश सरकार को खल रही है। अगली बार 2019 की गलती मत करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें