फोटो नंबर-03माता की चौकी में यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : संवाद
नारनौल। टाइगर क्लब परिवार ने शुक्रवार रात शहर के पुरानी मंडी में माता की चौकी आयोजित की। नारायण शास्त्री ने यजमान मास्टर सूरजभान को पूजन करवा ज्योति प्रज्ज्वलित कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब परिवार के प्रधान राकेश यादव एवं टीटू सोनी ने की।
इसके बाद म्यूजिक मास्टर मोहन सागर ने गणेश वंदना कर भजन कार्यक्रम का आगाज किया। भजनों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गायक नवीन वशिष्ठ ने चलो बुलावा आया है, सोनू पागल ने आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा, हिमांशु माली टिब्बा ने तेरे दरबार में आया श्याम मेरे कर दो वारे- न्यारे व
परमानंद वर्मा ने तुझ से मिलने को भोले तेरे दर पर आते हैं आदि भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में नरेंद्र बंसी ने सज धज कर बैठी मां और मंद-मंद मुस्कुराएं भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर सह संयोजक शेर सिंह सोनी, टीटू सोनी, वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र यादव, उपप्रधान राजेश सैनी, प्रवीण यादव, विश्वास यादव एडवोकेट, ललित सैनी, सुनील शर्मा, सुरेंद्र यादव, नवीन, राजीव, आशु ,पवन, सचिन, रमेश व मास्टर सूरजभान आदि मौजूद रहे।