फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षा और समाज सेवा के अग्रदूत थे मास्टर भगवान सिंह यादव

Mon, 25 Nov 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-21 समाजसेवी स्व. भगवान सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते  केन्द्रीय मंत्री भूप
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र के शिक्षाविद् और समाजसेवी भगवान सिंह यादव के निधन से क्षेत्र में शोक है। रविवार को उनकी स्मृति में आयोजित शोक सभा में उमड़े लोग उनके प्रति सम्मान और स्नेह को दर्शाती है।
विज्ञापन

यादव ने संपूर्ण जीवन शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया था। उनके अथक प्रयासों से क्षेत्र में न केवल साक्षरता दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, बल्कि महिला शिक्षा को भी नई दिशा मिली। उन्होंने क्षेत्र में कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना में अहम भूमिका निभाई, जो आज भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

शोकसभा में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यादव के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जाना न केवल महेंद्रगढ़ बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा और समाजसेवा के मास्टर भगवान सिंह यादव अग्रदूत थे। इस मौके पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य सभा सांसद, धर्मबीर सिंह सांसद, ओमप्रकाश धनखड़ राष्ट्रीय सचिव भाजपा, टीकाराम जूली विधानसभा प्रतिपक्ष नेता राजस्थान, मंजू चौधरी विधायक, राव नरेंद्र सिंह पूर्व मंत्री, अनिता यादव पूर्व सीपीएस, सुखविंदर मांढी पूर्व विधायक व डॉ. एलसी जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें