फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रंगदारी नहीं देने पर नकाबपोशों का उत्पात, टोल पर शीशे-कंप्यूटर तोड़े

Tue, 18 Nov 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16टोल बूथ के टूटे हुए शीशे। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नांगल चौधरी। सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर रविवार देर रात दो कारों से आए नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 10 बूथों में घुसकर शीशे और कंप्यूटर तोड़ डाले। इस दौरान एक टोलकर्मी घायल हो गया जबकि अन्य जान बचाने के लिए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

टोल प्लाजा मैनेजर राजेश शर्मा ने बताया है कि रविवार रात करीब 9 बजे दो बोलेरो गाड़ी में भरकर करीब दर्जन लोग वहां पहुंचे और गाड़ी से उतरते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमलावरों ने टोल चलाने के बदले रंगदारी मांगी।
टोल प्लाजा प्रबंधन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि हमलवारों ने कंप्यूटर, कैमरा और नेविगेशन सिस्टम क्षतिग्रस्त कर दिए। इससे टोल प्रबंधन को करीब 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और टोल का निरीक्षण किया। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

हमलावरों के पहुंचते ही कट गई बिजली

हैरत की बात है कि जैसे ही हमलावर टोल पर पहुंचे टोल बूथ की बिजली कट गई। वारदात के बाद जब हमलावर टोल से निकल भागे तो बिजली आ गई। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने किसी तरह बिजली बंद की होगी।
चाय के खोखे पर भी किया हमला

हमलावरों ने घटनास्थल के थोड़ी दूर आगे एक चाय के खोखे पर भी हमला किया। इस मामले में भी पुलिस को सूचना दी गई है। लोगों ने बताया कि करीब चार दिन पहले भी नांगल चौधरी निजामपुर रोड पर लोगों के सामने एक मेडिकल पर काम करने वाले युवक की दिनदहाड़े बुरी तरह पिटाई की गई थी। पुलिस अब तक किसी भी हमलावर को नहीं पकड़ सकी है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों को चिह्नित करने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तेजी से जांच कर रही है।
विज्ञापन

भगतसिंह, थाना प्रभारी नांगल चौधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें