फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच दिनों से खाद वितरण बंद, सिंचाई कर रहे किसानों को परेशानी

Tue, 18 Nov 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15नारनौल ​स्थित खाद केंद्र। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। अनाज मंडी स्थित सरकारी खाद केंद्र पर गत पांच दिनों से खाद की खेप नहीं पहुंची है इस कारण खाद का वितरण भी बाधित है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं निजी खाद केंद्र संचालक निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेच रहे हैं जिसके कारण किसानों को मजबूरी वश अधिक दाम पर खाद खरीदना पड़ रहा है। खाद की अगली खेप कब तक पहुंचेगी इसको लेकर अभी कोई निर्देश भी प्राप्त नहीं हुए हैं। ऐसे में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


किसानों का कहना सिंचाई के वक्त खाद नहीं मिल रहा
क्षेत्र में अधिकतर किसान नहरी पानी पर निर्भर है। वहीं इस समय नहरी पानी उपलब्ध होने के कारण अनेक किसान सरसों में सिंचाई का कार्य कर रहे हैं। लेकिन यूरिया नहीं मिल पाने के कारण किसान सिंचाई से पहले खाद का छिड़काव नहीं कर पा रहे। किसानों ने प्रशासन से अपील करते हुए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और नियमित रूप से खाद का वितरण किया जाए।


जिलेभर में अब तक करीब 12836 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। वहीं करीब 5 हजार मीट्रिक टन यूरिया विभिन्न खाद केंद्रों पर उपलब्ध है। खाद की अन्य खेप आने के बाद जिन केंद्रों पर कमी है, वहां प्राथमिकता से पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय, गुणवत्ता नियंत्रक निरीक्षक, कृषि विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें