फोटो संख्या:62-यादव धर्मशाला में पुलवामा हमले में शहीद जवानों को नमन करते यादव सभा के पदाधिक
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला के मुख्य सभागार में बैठक कर पुलवामा हमले में शहीदों को याद किया गया। सभा के प्रधान एडवोकेट अभयराम यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि यादव सभा की समस्त कार्यकारिणी ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सभी 44 वीर जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा के प्रधान अभय राम यादव ने कहा सभी वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन करते हैं। देश उनके इस बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगा। इस अवसर पर प्रो. बस्तीराम खैरवाल, सभा सचिव रोहताश सिंह, कोषाध्यक्ष बाबू जगदीश प्रसाद, सहसचिव बाबू रोहताश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य आरके सिंह, मास्टर लक्ष्मी नारायण बालरोड़िया, रामवीर, राजेंद्र, रामकला, लाली देवी मौजूद रही।