फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मृतका के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पालड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची जिला चरखी दादरी के झोझू थाने की पुलिस को दी शिकायत में गांव देवास निवासी सूबे सिंह ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय पोती की शादी गत 22 अप्रैल को गांव पालड़ी (बधवाना) निवासी अंकित के साथ धूमधाम की थी। शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे उसके पास पोती के ससुर का फोन आया तथा उसने नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में बुलाया। उसने कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी पोती ने फांसी लगा ली है। सूबे सिंह ने शिकायत में बताया कि पोती को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए तंग किया जाता था तथा मारपीट की की जाती थी। मृतका के दादा सूबे सिंह ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि शनिवार को उसकी पोती की हत्या करके फांसी पर लटका दिया। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। झोझू थाना पुलिस के उप निरीक्षक कुलदीप की देखरेख में मृतका के दादा के ब्यान पर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें