फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विवाहिता की ससुराल में मौत, पति सहित 7 पर केस दर्ज

Wed, 10 Apr 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल, नांगल चौधरी। भुंगारका गांव में सोमवार देर शाम विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को को सौंप दिया गया। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर पति सहित सात लोगों पर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में रेवाड़ी जिले के गांव डूंगरवास निवासी नारायण हरि ने बताया कि उसकी बेटी प्रिया की शादी 28 अप्रैल 2021 में भुंगारका निवासी नितेश के साथ हुई थी। शादी में करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे, इसके साथ घरेलू सामान भी दिया था। शादी के बाद बेटी के ससुराल के लोग बुलेट व दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बेटी के मना करने पर पति सहित सास, ससुर, जेठ-जेठानी, देवर-देवरानी मारपीट भी करते थे। बताया कि बेटी का देवर पुलिस में है इसको लेकर भी धमकी देते थे। शिकायत में बताया कि आठ अप्रैल की सुबह उक्त लोगों ने उसकी पुत्री पर दहेज के लिए दबाव बनाया। इसके बाद उसकी बेटी के गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी। सूचना के बाद वह ससुराल पहुंचे तो बेटी को फंदे से नीचे उतारकर जमीन पर रखा था।

मृतका का मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया पोस्टमार्टम
मायके पक्ष की मांग पर मंगलवार को नारनौल के नागरिक अस्पताल में शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को करीब 11 बजे मेडिकल बोर्ड से मृतका को पोस्टमार्टम कर दिया गया था, लेकिन पीहर पक्ष रिपोर्ट आने के बाद शव को ले जाने की बात पर अड़ गया। पीहर पक्ष के लोग जिला पुलिस अधीक्षक से मिले और ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद शव को लेकर जाने दिया।

गांव भुगांरका में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। मृतका के पिता नारायण हरि ने सुसराल पक्ष के पति सहित सात लोगों दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर बेटी की हत्या करने की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

विरेंद्र, थाना प्रभारी नांगल चौधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें