फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागल चौधरी में बिन दुल्हन लौटी बरात

Thu, 28 Nov 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र में एक मैरिज पैलेस में बरात पहुंची। हर तरफ खुशियों का माहौल और बराती डीजे के आगे नाच रहे थे। वहीं कुछ लोग खाने का आनंद ले रहे थे। दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला भी डाल चुके थे। इसके कुछ देर बाद लड़की ने फेरों के समय लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे बिना दुल्हन ही बरात को लौटना पड़ा। इस बारे में पुलिस में कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

नांगल चौधरी के एक गांव निवासी एक युवक की निजामपुर थाना के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव के युवती से शादी बीते दिन नांगल चौधरी के एक मैरिज पैलेस में होनी थी। यहां पर गांव से दिल्ली में रहने वाला एक परिवार अपने गांव में बेटी की शादी कर रहा था। बरात पहुंचने के बाद कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष का स्वागत भी किया। इसके बाद बरात ढोल बाजे के साथ फेरो के लिए भी चल पड़ी।
वैवाहिक स्थल पर पहुंचने पर बरात का स्वागत भी किया गया। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला डाली। इतना ही नहीं परिवार के सदस्यों ने स्टेज कार्यक्रम में वर-वधु दोनों को आशीर्वाद भी दिया। आशीर्वाद देने के बाद जब फेरे लेने का समय हुआ तब दुल्हन ने युवक के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बिना दुल्हन ही बरात को वापस लौटनी पड़ी। नांगल चौधरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतन सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में भी ऐसा मामला सामने आया था। अभी दोनों परिवारों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें