फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकर्मियों से खुशियां साझा करनी चाहिए : संजय शर्मा

Thu, 28 Nov 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। व्यक्ति को अपनी हर छोटी से छोटी से खुशी अपने समाज, अपने सहकर्मी और अपनी कार्य स्थल पर सांझा करनी चाहिए। यह उद्गार गांव अकबरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता संजय शर्मा ने अपने सेवा आगमन की 27 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रकट किए। एक समारोह में शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता और प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने विद्यालय के सुख सहायकों व मिड डे मील वर्कर्स को गर्म वस्त्र, बच्चों को मिठाई खिलाकर इस दिन को यादगार बनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंगारका के प्राचार्य तथा क्लस्टर प्रमुख मुरारी लाल मौजूद रहे। वहीं विशेष आमंत्रित अतिथि एबीआरसी राजेंद्र कुमार रहे। इस अवसर पर हिन्दी प्रवक्ता अभय सिंह, प्राध्यापक दिनेश गांधी, आशा शर्मा प्रवक्ता हिंदी, टीजीटी बुलबुल, रामनिवास जेबीटी, सूबे सिंह, कंप्यूटर शिक्षक महेंद्र सिंह, सुभाष चंद लिपिक, ऋषि कुमार, अंजू कुमारी, रोहतास कुमार, अतर सिंह, कैलाशी देवी, कविता व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें